विप्रो के मुनाफे में 5.4% की बढ़ोतरी

विप्रो ने 5 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है।

अपडेटेड Jan 16, 2015 पर 4:41 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में विप्रो का मुनाफा 5.4 फीसदी बढ़कर 2198 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में विप्रो का मुनाफा 2085 करोड़ रुपये रहा था। विप्रो ने 5 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में विप्रो की डॉलर आय 1.3 फीसदी बढ़कर 179.54 करोड़ डॉलर रही। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में विप्रो की डॉलर आय 177.15 करोड़ डॉलर रही थी।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में विप्रो के आईटी सर्विस की आय 11344 करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में विप्रो के आईटी सर्विस का मार्जिन 22 फीसदी से घटकर 21.8 फीसदी रहा।

    विप्रो ने चौथी तिमाही में आईटी सर्विस से डॉलर आय 181.4-185 करोड डॉलर रहने का अनुमान दिया है। विप्रो के सीएफओ सुरेश सेनापति 1 अप्रैल 2015 से अपने पद से रिटायर हो जाएंगे। सुरेश सेनापति की जगह जतिन दलाल विप्रो के नए सीएफओ होंगे। विप्रो के मुताबिक तीसरी तिमाही में कंपनी ने आईटी सर्विस सेगमेंट में 44 नए ग्राहक जोड़े हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।