वेदांताः मुनाफा 2.3 गुना बढ़ा, आय मामूली घटी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में वेदांता का मुनाफा 2.3 गुना बढ़कर 866 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 29, 2015 पर 3:24 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में वेदांता का मुनाफा 2.3 गुना बढ़कर 866 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में वेदांता का मुनाफा 375 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में वेदांता की आय मामूली घटकर 17017 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में वेदांता की आय 17136.7 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में वेदांता का एबिटडा 5602 करोड़ रुपये से घटकर 3992 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में वेदांता का एबिटडा मार्जिन 32.7 फीसदी से घटकर 23.5 फीसदी रहा।

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में वेदांता की अन्य आय 893.4 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में वेदांता की अन्य आय 1210 करोड़ रुपये रही थी।

    सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में वेदांता का फॉरेक्स मुनाफा 141.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 254.6 करोड़ रुपये रहा है। अप्रैल-जून तिमाही में वेदांता को 2128 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।