वोल्टासः मुनाफा 1.4% बढ़ा, आय 9% घटी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में वोल्टास का मुनाफा 1.4 फीसदी बढ़कर 110.5 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Aug 12, 2015 पर 2:45 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में वोल्टास का मुनाफा 1.4 फीसदी बढ़कर 110.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में वोल्टास का मुनाफा 109 करोड़ रुपये रहा था। अप्रैल-जून तिमाही में वोल्टास को 10.6 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुनाफा हुआ है।

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में वोल्टास की आय 9 फीसदी घटकर 1,598.3 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में वोल्टास की आय 1,757 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में वोल्टास का एबिटडा 132 करोड़ रुपये से घटकर 131 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में वोल्टास का एबिटडा मार्जिन 7.5 फीसदी से बढ़कर 8.2 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।