शॉपर्स स्टॉप के मुनाफे में 60.6% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में शॉपर्स स्टॉप का मुनाफा 60.6 फीसदी बढ़कर 15.9 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 05, 2014 पर 2:16 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में शॉपर्स स्टॉप का मुनाफा 60.6 फीसदी बढ़कर 15.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में शॉपर्स स्टॉप का मुनाफा 9.9 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में शॉपर्स स्टॉप की आय 17.8 फीसदी बढ़कर 852 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में शॉपर्स स्टॉप की आय 723 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में शॉपर्स स्टॉप का एबिटडा 40 करोड़ रुपये से बढ़कर 55.5 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में शॉपर्स स्टॉप का एबिटडा मार्जिन 5.5 फीसदी से बढ़कर 6.5 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।