श्रेई इंफ्रा ने नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर जारी करके 1 हजार करोड़ रुपए जुटाए हैं। एनसीडी के जरिए जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी मौजूदा लोन चुकाने के अलावा फाइनेंस ऑपरेशन में भी करेगी। कंपनी का कहना है कि वो आगे एनसीडी के जरिए और पैसे जुटाएगी और इन्हे बीएसई और एनएसई में लिस्ट कराएगी।
