सन टीवी का मुनाफा 8.6% घटा

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सन टीवी का मुनाफा 8.6 फीसदी घटकर 154.5 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 07, 2014 पर 5:23 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सन टीवी का मुनाफा 8.6 फीसदी घटकर 154.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में सन टीवी का मुनाफा 169.2 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सन टीवी की आय 9 फीसदी बढ़कर 509 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में सन टीवी की आय 466.4 करोड़ रुपये रही थी।

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सन टीवी का एबिटडा 396 करोड़ रुपये हो गया है और वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में सन टीवी का एबिटडा 338 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सन टीवी का एबिटडा मार्जिन 77.8 फीसदी हो गया है जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में सन टीवी का एबिटडा मार्जिन 72.4 फीसदी रहा था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।