सन टीवी के मुनाफे में मामूली बढ़त

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में सन टीवी का मुनाफा करीब 1 फीसदी बढ़कर 165.6 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Aug 08, 2014 पर 6:46 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में सन टीवी का मुनाफा करीब 1 फीसदी बढ़कर 165.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में सन टीवी का मुनाफा 164.4 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में सन टीवी की आय 5.3 फीसदी बढ़कर 633.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में सन टीवी की आय 601.9 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में सन टीवी का एबिटडा 354 करोड़ रुपये से बढ़कर 368 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में सन टीवी का एबिटडा मार्जिन 58.8 फीसदी से घटकर 58 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।