सन टीवी के मुनाफे में 15.3% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में सन टीवी का मुनाफा 15.3 फीसदी बढ़कर 214 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 06, 2015 पर 4:30 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में सन टीवी का मुनाफा 15.3 फीसदी बढ़कर 214 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में सन टीवी का मुनाफा 186 करोड़ रुपये रहा था। सन टीवी ने 6.75 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में सन टीवी की बिक्री 8.7 फीसदी बढ़कर 552.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में सन टीवी की बिक्री 508 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सन टीवी का एबिटडा 372 करोड़ रुपये से बढ़कर 428 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सन टीवी का एबिटडा मार्जिन 73.2 फीसदी से बढ़कर 77.5 फीसदी रहा।

    सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में सन टीवी की विज्ञापन आय 7 फीसदी बढ़कर 291.6 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में सन टीवी के डीटीएच कारोबार की आय 18 फीसदी बढ़कर 132.88 करोड़ रुपये रही।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।