Get App

सन टीवी को मद्रास हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सन टीवी को मद्रास हाईकोर्ट से एफएम नीलामी में हिस्सा लेने के लिए अंतरिम मंजूरी मिल गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 23, 2015 पर 4:27 PM
सन टीवी को मद्रास हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सन टीवी के लिए राहत की खबर आई है। सन टीवी को एफएम नीलामी में हिस्सा लेने के लिए अंतरिम मंजूरी मिल गई है। मद्रास हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए कहा है कि सन टीवी को नीलामी में हिस्सा लेने से रोकने की वजह नहीं है।

बता दें कि रेडियो एफएम नीलामी का तीसरा चरण 27 जुलाई से शुरू हो रहा है। वहीं सन टीवी के रेडियो ब्रांड रेड एफएम की अर्जी पर सुनवाई करते हुए कल दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार से तीसरे दौर की एफएम नीलामी को टालने पर विचार करने को कहा है।

सरकार ने हाल ही में सन टीवी से जुड़ी पांच कंपनियों को सिक्योरिटी से जुड़ी चिंताओं के कारण एफएम के तीसरे दौर की नीलामी में हिस्सा लेने से मना कर दिया था। लेकिन सन टीवी ग्रुप तीसरे दौर की एफएम नीलामी में हिस्सा लेना चाहता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें