लाइसेंस मामले में सन टीवी को राहत की किरण दिखाई दी है। सूत्रों के मुताबिक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मामले को लेकर कानून मंत्रालय से राय मांगी है। इसके पहले सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए गृह मंत्रालय ने कंपनी को लाइसेंस का एक्सटेंशन देने से मना कर दिया था। ये खबर आने के बाद सन टीवी के शेयर में तेजी देखी गई और ये तकरीबन 6 फीसदी की म्रुाबूती के साथ बंद हुआ।
