सन टीवी: मुनाफा 19% बढ़ा, आय 9% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सन टीवी का मुनाफा 19 फीसदी बढ़कर 197 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 31, 2015 पर 1:25 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सन टीवी का मुनाफा 19 फीसदी बढ़कर 197 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में सन टीवी का मुनाफा 165.6 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सन टीवी की आय 9 फीसदी बढ़कर 691 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में सन टीवी की आय 633.6 करोड़ रुपये रही थी।

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सन टीवी का एबिडटा 11.3 फीसदी बढ़कर 409 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में सन टीवी का एबिडटा 368 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सन टीवी का एबिडटा मार्जिन 59.2 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में सन टीवी का एबिडटा मार्जिन 58 फीसदी रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सन टीवी की विज्ञापन से आय 16 फीसदी बढ़कर 324 करोड़ रुपये रही।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।