सन फार्माः मुनाफा 2.3 गुना बढ़ा, बिक्री 4.3% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सन फार्मा का मुनाफा 2.3 गुना बढ़कर 1108.7 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 07, 2015 पर 6:21 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सन फार्मा का मुनाफा 2.3 गुना बढ़कर 1,108.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सन फार्मा का मुनाफा 479 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सन फार्मा को 685.2 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सन फार्मा की बिक्री 4.3 फीसदी बढ़कर 6,803.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सन फार्मा की बिक्री 6,525.8 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में सन फार्मा का एबिटडा 1,643 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,899 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में सन फार्मा का एबिटडा मार्जिन 25.2 फीसदी से बढ़कर 27.9 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।