सन फार्मा के मुनाफे में 15.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सन फार्मा का मुनाफा 15.4 फीसदी बढ़कर 1572 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 13, 2014 पर 4:05 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सन फार्मा का मुनाफा 15.4 फीसदी बढ़कर 1572 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में सन फार्मा का मुनाफा 1362 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सन फार्मा की आय 13.3 फीसदी बढ़कर 4769 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में सन फार्मा की आय 4207 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में सन फार्मा का एबिटडा 1843 करोड़ रुपये से बढ़कर 2180 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में सन फार्मा का ऑपरेटिंग मार्जिन 43.8 फीसदी से बढ़कर 45.7 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।