सन फार्मा से बाहर निकली दाइची सैंक्यो

जापान की दवा कंपनी दाइची सैंक्यो ने सन फार्मा में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है।

अपडेटेड Apr 21, 2015 पर 1:53 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सन फार्मा आज सेंसेक्स और निफ्टी का सबसे बड़ा टॉप लूजर है। दरअसल जापान की दवा कंपनी दाइची सैंक्यो ने सन फार्मा में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है।

    दाइची सैंक्यो ने सन फार्मा में 8.9 फीसदी हिस्सा 930-970 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचा है। आज सन फार्मा के 22.4 करोड़ शेयरों का सौदा हुआ है और इस सौदे के बाद दाइची सैंक्यो पूरी तरह से सन फार्मा से बाहर हो गई है।

    हम आपको बता दें कि दाइची सैंक्यो ने 737 रुपये प्रति शेयर के भाव पर सन फार्मा में हिस्सा खरीदा था। दाइची सैंक्यो-रैनबैक्सी की डील 31 फीसदी के प्रीमियम पर हुई थी।

    2008 में दाइची सैंक्यो ने रैनबैक्सी को 460 करोड़ डॉलर में खरीदा था, तो 2014 में सन फार्मा ने रैनबैक्सी को 400 करोड़ डॉलर में खरीदा था। अप्रैल 2014 से अब तक सन फार्मा का शेयर 80 फीसदी चढ़ा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।