सिंटेक्स इंडस्ट्रीज का मुनाफा 46.8% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सिंटेक्स इंडस्ट्रीज का मुनाफा 46.8 फीसदी बढ़कर 107 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 13, 2014 पर 3:18 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सिंटेक्स इंडस्ट्रीज का मुनाफा 46.8 फीसदी बढ़कर 107 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में सिंटेक्स इंडस्ट्रीज का मुनाफा 72.9 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सिंटेक्स इंडस्ट्रीज की आय 23.1 फीसदी बढ़कर 1681 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में सिंटेक्स इंडस्ट्रीज की आय 1365 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में सिंटेक्स इंडस्ट्रीज का एबिटडा 212 करोड़ रुपये से बढ़कर 288 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में सिंटेक्स इंडस्ट्रीज का ऑपरेटिंग मार्जिन 15.5 फीसदी से बढ़कर 17.1 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।