सितंबर महीने में आयशर मोटर्स की बिक्री में जबरजस्त बढ़त देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर आयशर मोटर्स की बिक्री में 65 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। आयशर मोटर्स ने सितंबर महीने में कुल 28020 गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल सितंबर महीने में आयशर मोटर्स ने 17005 गाड़ियां बेची थी। वहीं इस साल अगस्त महीने में आयशर मोटर्स ने 26643 गाड़ियां बेची थी।
