सितंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर सितंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 3.7 फीसदी बढ़ी है। सितंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 44911 गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल सितंबर महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 43289 गाड़ियां बेची थी। वहीं इस साल अगस्त में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 35175 गाड़ियां बेची थी।
हालांकि साल दर साल आधार पर सितंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एक्सपोर्ट 2715 यूनिट से घटकर 2503 यूनिट रहा। वहीं सालाना आधार पर सितंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा के पैसेंजर वाहनों की बिक्री 18916 यूनिट से बढ़कर 19893 यूनिट रही। सालाना आधार पर सितंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा के कमर्शियल वाहनों की बिक्री 14709 यूनिट से बढ़कर 15979 यूनिट रही।
सालाना आधार पर सितंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों की बिक्री 26637 यूनिट से बढ़कर 28739 यूनिट रही। सालाना आधार पर सितंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों का एक्सपोर्ट 98 फीसदी बढ़कर 1418 यूनिट रहा।