Get App

सीसीआई की सख्ती, ह्युंदई पर भारी जुर्माना

सीसीआई ने देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी ह्युंदई को बाजार में स्पेयर पार्ट्स की बिक्री को रोकने का दोषी पाया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 29, 2015 पर 8:59 AM
सीसीआई की सख्ती, ह्युंदई पर भारी जुर्माना

कंपीटिशन कमीशन ऑफ इंडिया यानि सीसीआई ने देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी ह्युंदई को बाजार में स्पेयर पार्ट्स की बिक्री को रोकने का दोषी पाया है। सीसीआई ने इसके लिए कंपनी पर 420 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

ह्युंदई के अलावा प्रीमियर और महिंद्रा एंड महिंद्रा की सब्सिडियरी रेवा को भी इस तरह की एंटी-कंपिटिटिव प्रैक्टिस तुरंत बंद करने का निर्देश सीसीआई ने दिया है। पिछले साल अगस्त में ही सीसीआई ने देश की 14 कार कंपनियों पर अनफेयर बिजनेस प्रैक्टिस के आरोपों का दोषी पाते हुए 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया था। उधर ह्युंदई का कहना है कि ये मामला अदालत में चल रहा है। ऐसे में वो इसपर कोई टिप्पणी नहीं करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें