Get App

सुप्रीम कोर्ट से यूनिटेक को मिला झटका

कोर्ट ने यूनिटेक से कहा है कि जिन ग्राहकों के पजेशन में देरी हुई है उनके पैसे लौटाए।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 12, 2016 पर 4:41 PM
सुप्रीम कोर्ट से यूनिटेक को मिला झटका

सुप्रीम कोर्ट से कंस्ट्रक्शन कंपनी यूनिटेक को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने कंपनी से कहा है कि जिन ग्राहकों के पजेशन में देरी हुई है उनके पैसे लौटाए। सुप्रीम कोर्ट ने पैसे लौटाए जाने वाले लोगों की लिस्ट भी मांगी है। दरअसल ये पूरा मामला बरगंडी सोसायटी से जुड़ा है। यूनिटेक को करीब 30 खरीदारों को पैसे लौटाने हैं। इससे पहले सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने यूनिटेक के निदेशकों को चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने पैसे 12 अगस्त 2016 तक नहीं दिए तो उन्हें जेल भेजा जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें