वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में सुबेक्स को 18.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सुबेक्स को 26.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में सुबेक्स को 18.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सुबेक्स को 26.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में सुबेक्स की आय 13.6 फीसदी बढ़कर 83.3 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सुबेक्स की आय 73.4 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर पहली तिमाही में सुबेक्स का एबिटडा 23.7 करोड़ रुपये रहा है। जबकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सुबेक्स को 5.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। सालाना आधार पर पहली तिमाही में सुबेक्स का एबिटडा मार्जिन 28.4 फीसदी रहा है।
साल दर साल आधार पर पहली तिमाही में सुबेक्स का फॉरेक्स गेन 8.2 करोड रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सुबेक्स को 15.2 करोड़ रुपये का फॉरेक्स घाटा हुआ था।
कंपनी के मुताबिक 30 जून तक कंपनी की ऑर्डरबुक 983.4 करोड़ रुपये की थी। कंपनी ने प्रेफ्रेंशियल बेसिस पर इक्विटी शेयर जारी करने के प्रस्ताव को स्थगित कर दिया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।