Get App

सुवेन लाइफ का मुनाफा घटा, बिक्री बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में सुवेन लाइफ का मुनाफा 11.6 फीसदी घटकर 32.2 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2015 पर 2:33 PM
सुवेन लाइफ का मुनाफा घटा, बिक्री बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में सुवेन लाइफ का मुनाफा 11.6 फीसदी घटकर 32.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में सुवेन लाइफ का मुनाफा 36.4 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में सुवेन लाइफ की बिक्री 7.9 फीसदी बढ़कर 129 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में सुवेन लाइफ की बिक्री 119 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सुवेन लाइफ का एबिटडा 55 करोड़ रुपये से घटकर 48 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में सुवेन लाइफ का एबिटडा मार्जिन 45.9 फीसदी से घटकर 37.5 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें