सेलः 1056 करोड़ रु का घाटा, आय 20.7% घटी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सेल की आय 20.7 फीसदी घटकर 9,257 करोड़ रुपये रही है।

अपडेटेड Nov 06, 2015 पर 2:48 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सेल को 1056 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सेल को 649.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सेल की आय 20.7 फीसदी घटकर 9,257 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सेल की आय 11,679 करोड़ रुपये रही थी।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सेल को 1,048.5 करोड़ रुपये का एबिटडा घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सेल का एबिटडा 1,336 करोड़ रुपये रहा था। जुलाई-सितंबर तिमाही में सेल का 765 करोड़ रुपये का टैक्स राइटबैक रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।