Get App

सेल के भिलाई प्लांट में हादसा, 6 की मौत

सेल के प्लांट में हादसे की वजह एक ब्लास्ट फर्नेंस में गैस रिसाव है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 13, 2014 पर 8:00 AM
सेल के भिलाई प्लांट में हादसा, 6 की मौत

सेल के भिलाई स्टील प्लांट में गुरुवार को एक बेहद गंभीर हादसे में कम से कम 6 कर्मचारियों की मौत हो गई और दो दर्जन से ज्यादा घायल हैं। भिलाई स्टील प्लांट देश का सबसे बड़ा स्टील प्लांट है।

सेल के प्लांट में हादसे की वजह एक ब्लास्ट फर्नेंस में गैस रिसाव है। सेल के बयान के मुताबिक जानकारी के मुताबिक गैस क्लीनिंग प्लाट के ब्लास्ट फर्नेंस में दरार आने से उससे गैस का रिसाव होने लगा और इससे आसपास काम कर रहे कर्मचारी चपेट में आ गए। घायलों को भिलाई के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें