सेसा स्टरलाइटः मुनाफे, आय में आई गिरावट

अतिरिक्त घाटे को हटा दिया जाए तो पहली तिमाही में सेसा स्टरलाइट को 375.6 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

अपडेटेड Jul 29, 2014 पर 3:58 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में सेसा स्टरलाइट का मुनाफा 17.3 फीसदी घटकर 1341 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में सेसा स्टरलाइट का मुनाफा 1621 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में सेसा स्टरलाइट की आय 17.7 फीसदी घटकर 17186.5 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में सेसा स्टरलाइट की आय 20894 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में सेसा स्टरलाइट का एबिटडा 6733 करोड़ रुपये से घटकर 5655 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में सेसा स्टरलाइट का ऑपरेटिंग मार्जिन 32.2 फीसदी से बढ़कर 32.9 फीसदी रहा।

    अप्रैल-जून तिमाही में सेसा स्टरलाइट को 1627 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है। डेप्रिसिएशन मेथड बदलने के कारण सेसा स्टरलाइट को अतिरिक्त घाटा हुआ है। अतिरिक्त घाटे को हटा दिया जाए तो पहली तिमाही में सेसा स्टरलाइट को 375.6 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

    तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में सेसा स्टरलाइट की ऑयल एंड गैस कारोबार से आय 5049 करोड़ रुपये से घटकर 4483 करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में सेसा स्टरलाइट की कॉपर कारोबार से आय 6718 करोड़ रुपये से घटकर 4853 करोड़ रुपये रही।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।