सोनी ने सोनी ब्राविया रेंज में एन्ड्रॉयड टीवी लॉन्च किया है। सोनी ब्राविया एन्ड्रॉयड टीवी में गूगल प्ले स्टोर, वॉयस सर्च और गूगल कास्ट जैसी फैसिलिटी है। साथ ही कंपनी कस्टमाइज एप्प सीरियल अबतक और नोटिफाई ब्राविया जैसी सुविधाएं भी दे रही है। इसके अलावा नए एन्ड्रॉयड टीवी के टॉप मॉडल में एक्स1 प्रोसेसर और लेटेस्ट 4के टेक्नोलोजी भी मिलेगी।
