पहले रूसी पहलवान बेसिक कुदुखोव और अब अजरबैजान के टोगरुल एस्गारोव। दोनों ही पहलवान के डोप टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों ही पहलवानों ने 2012 लंदन ओलिंपिक में मेडल जीते थे। इसी ईवेंट में पहलवान योगेश्वर दत्त ने भी कांस्य पदक जीता था। लेकिन दोनों पहलवानों के डोप टेस्ट में फेल होने के बाद अब ओलिंपिक स्वर्ण पदक जीतने का योगेश्वर दत्त का सपना पूरा होता दिख रहा है। उम्मीद है कि भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त को जल्द ही स्वर्ण पदक मिल सकता है।
