नए स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए ओएनजीसी ने 100 करोड़ रुपये का फंड तैयार किया है। ये सरकार के स्टार्टअप इंडिया मुहिम का ही हिस्सा है। इसका मकसद युवाओं में आन्त्रप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देना है। ऑयल और गैस सेक्टर में नए बिजनेस आइडिया को आगे बढ़ाने के लिए ये कोशिश की जा रही है।
