Get App

स्ट्राइड्स आर्कोलैब की नई खरीद

स्ट्राइड्स आर्कोलैब ने ऑस्ट्रेलियाई एस्पेन का जेनेरिक कारोबार खरीदा है। ये डील 38 करोड़ ऑस्ट्रेलियन डॉलर में हुई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 21, 2015 पर 1:17 PM
स्ट्राइड्स आर्कोलैब की नई खरीद

फार्मा सेक्टर की कंपनी स्ट्राइड्स आर्कोलैब ने एक बड़ी डील की है। स्ट्राइड्स आर्कोलैब ने ऑस्ट्रेलिया की कंपनी एस्पेन का जेनेरिक कारोबार खरीद लिया है। ये डील 38 करोड़ ऑस्ट्रेलियन डॉलर में हुई है।

ऑस्ट्रेलिया में कंपनी एरो फार्मा के नाम से कारोबार करेगी और 140 जेनेरिक दवाएं बेचेगी। डील के लिए फंडिंग आंतरिक स्त्रोतों और कर्ज के जरिए होगी। इस सौदे के बाद स्ट्राइड्स आर्कोलैब ऑस्ट्रेलिया के टॉप तीन जेनेरिक सप्लायर्स में शामिल हो गई है। डील के बाद कंपनी की ईपीएस यानि प्रति शेयर कमाई में बढ़त की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें