स्ट्राइड्स आर्कोलैब: मुनाफा करीब 13 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में स्ट्राइड्स आर्कोलैब का मुनाफा करीब 13 गुना बढ़कर 26.8 करोड़ रुपये रहा।

अपडेटेड Jul 25, 2014 पर 2:58 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में स्ट्राइड्स आर्कोलैब का मुनाफा करीब 13 गुना बढ़कर 26.8 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2.1 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में स्ट्राइड्स आर्कोलैब की बिक्री 24.5 फीसदी बढ़कर 188 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कंपनी की बिक्री 151 करोड़ रुपये रही थी।

    सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में स्ट्राइड्स आर्कोलैब की अन्य आय 17.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 25.5 करोड़ रुपये रही। कंपनी का एबिटडा 6 करोड़ रुपये से बढ़कर 19 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का एबिटडा मार्जिन 4.3 फीसदी से बढ़कर 10.3 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।