Get App

स्नैपडीलः टाटा के बाद मिला एक और बड़ा निवेशक

जापान की टेलीकॉम कंपनी सॉफ्टबैंक की ओर से स्नैपडील में 1 अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 28, 2014 पर 8:46 AM
स्नैपडीलः टाटा के बाद मिला एक और बड़ा निवेशक

टाटा के बाद स्नैपडील को एक और बड़ा निवेशक मिला है। जापान की टेलीकॉम कंपनी सॉफ्टबैंक की ओर से स्नैपडील में 1 अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा। आज इस डील के औपचारिक ऐलान की उम्मीद है।

सीएनबीसी आवाज़ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक सॉफ्टबैंक भारत में 10 अरब डॉलर निवेश करना चाहती है जिसमें से 1 अरब डॉलर का निवेश ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील में होगा। सॉफ्टबैंक, अलीबाबा का सबसे बड़ा शेयरहोल्डर है।

स्नैपडील में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने वाली जापान की कंपनी सॉफ्टबैंक भारत पर काफी बुलिश है। कंपनी ने अगले 10 साल में भारत में 1000 करोड़ डॉलर निवेश करने का एलान किया है। सॉफ्टबैंक के फाउंडर और चेयरमैन मासायोशी सोन ने कहा है कि स्नैपडील में अलीबाबा जैसा बनने की काबिलियत है और उन्हें भारत पर भरोसा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें