स्पाइसजेटः 1 रु की सेल, बेचेगी 1 लाख टिकट

एयरलाइन 1 रुपये में हवाई टिकट का ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत कंपनी एक लाख सीटें बेचेगी।

अपडेटेड Jul 15, 2015 पर 7:53 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    भारतीय एविएशन बाजार में अपना हिस्सा बढ़ाने के लिए लो कॉस्ट एयरलाइन स्पाइसजेट की एग्रेसिव स्ट्रैटेजी जारी है। एयरलाइन 1 रुपये में हवाई टिकट का ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत कंपनी एक लाख सीटें बेचेगी। हालांकि इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए स्पाइसजेट ने कुछ शर्तें भी लगाई हैं।

    पहली शर्त ये कि 1 रुपये के बेस प्राइस के बाद आपको हवाई टिकट के लिए टैक्स और फीस देनी होगी। दूसरी शर्त ये कि आपको इस सस्ते टिकट के साथ रिटर्न जर्नी के लिए सामान्य कीमत पर दूसरा टिकट भी बुक करना होगा। और तीसरी शर्त ये कि इस ऑफर के तहत बुकिंग स्पाइसजेट के मोबाइल ऐप के जरिए ही हो सकेगी। ये ऑफर 15 जुलाई से 17 जुलाई यानी तीन दिनों तक चलेगा और इसमें 15 जुलाई से 31 मार्च तक यात्रा की जा सकेगी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।