स्पाइसजेट, एयर इंडिया का धमाकेदार ऑफर

लो कॉस्ट एयरलाइंस स्पाइसजेट ने आधी कीमत पर अतिरिक्त सेवाएं देने के लिए खास स्कीम लॉन्च की है।

अपडेटेड Jun 27, 2014 पर 10:57 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    लो कॉस्ट एयरलाइंस स्पाइसजेट ने आधी कीमत पर अतिरिक्त सेवाएं देने के लिए खास स्कीम लॉन्च की है। इस स्पेशल स्पाइस फ्लेक्स ऑफर के तहत एयरलाइन यात्रियों से खाने-पीने, चेक इन वरीयता, पसंदीदा सीट, टिकट चेंज की फीस जैसी सुविधाओं के लिए केवल 749 रुपये ही चार्ज करेगी।

    वहीं टिकट के साथ इन सुविधाओं की कुल कीमत 3850 रुपये और स्पाइस फ्लेक्स के तहत 1500 रुपये है। स्पाइसजेट की ये स्कीम केवल 3 दिन के लिए है जिस पर यात्री आज से सितंबर तक यात्रा कर सकेंगे।

    इसके अलावा सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया ने भी यात्रियों को 64,999 रुपये में अमेरिका का रिटर्न टिकट ऑफर किया है। हालांकि इस स्कीम के तहत 30 जून तक टिकट बुक कराने होंगे।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।