वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में हिंडाल्को का स्टैंडअलोन मुनाफा 31 फीसदी बढ़कर 103.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में हिंडाल्को का स्टैंडअलोन मुनाफा 78.8 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में हिंडाल्को का स्टैंडअलोन मुनाफा 31 फीसदी बढ़कर 103.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में हिंडाल्को का स्टैंडअलोन मुनाफा 78.8 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में हिंडाल्को की स्टैंडअलोन आय 4.3 फीसदी बढ़कर 8,925 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में हिंडाल्को की स्टैंडअलोन आय 8,554 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में हिंडाल्को का स्टैंडअलोन एबिटडा 897 करोड़ रुपये से घटकर 602.8 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार दूसरी तिमाही में हिंडाल्को का एबिटडा मार्जिन 10.5 फीसदी से घटकर 6.8 फीसदी रहा है।
सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में हिंडाल्को के एल्युमिनियम कारोबार की स्टैंडअलोन आय 3,316 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,173 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में हिंडाल्को के एल्युमिनियम कारोबार का स्टैंडअलोन एबिट 338.6 करोड़ रुपये से घटकर 29.1 करोड़ रुपये रहा है।
सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में हिंडाल्को के कॉपर कारोबार की स्टैंडअलोन आय 5,247 करोड़ रुपये से घटकर 4,757 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में हिंडाल्को के कॉपर कारोबार का स्टैंडअलोन एबिट 413.7 करोड़ रुपये से घटकर 350.3 करोड़ रुपये रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।