Get App

हिंदुस्तान जिंक के मुनाफे में 33.1% की बढ़ोतरी

दूसरी तिमाही में हिंदुस्तान जिंक का मुनाफा 33.1 फीसदी बढ़कर 2183 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 20, 2014 पर 3:43 PM
हिंदुस्तान जिंक के मुनाफे में 33.1% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में हिंदुस्तान जिंक का मुनाफा 33.1 फीसदी बढ़कर 2183 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में हिंदुस्तान जिंक का मुनाफा 1640 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में हिंदुस्तान जिंक की आय 6.8 फीसदी बढ़कर 3802 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में हिंदुस्तान जिंक की आय 3559 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में हिंदुस्तान जिंक का ऑपरेटिंग मुनाफा 1883 करोड़ रुपये बढ़कर 2000 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में हिंदुस्तान जिंक का ऑपरेटिंग मार्जिन 52.9 से घटकर 52.6 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें