आज बाजार की नजर हीरो मोटोकॉर्प के चौथी तिमाही के नतीजों पर रहने वाली है। सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक चौथी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प के नतीजे कमजोर रह सकते हैं।
आज बाजार की नजर हीरो मोटोकॉर्प के चौथी तिमाही के नतीजों पर रहने वाली है। सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक चौथी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प के नतीजे कमजोर रह सकते हैं।
आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प का मुनाफा 18.3 फीसदी बढ़कर 656 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प का मुनाफा 554.4 करोड़ रुपये रहा था।
हालांकि वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प की आय 1.2 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 6592 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प की आय 6513 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प का एबिटडा 974 करोड़ रुपये से घटकर 880 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प का ऑपरेटिंग मार्जिन 14.8 फीसदी से घटकर 13.34 फीसदी रहने का अनुमान है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।