Get App

हीरो मोटोकॉर्प का मुनाफा 14% बढ़ेगा!

आवाज़ अनुमान के मुताबिक हीरो मोटो के मुनाफे और आय में अच्छी बढ़त देखने को मिलेगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2014 पर 7:43 AM
हीरो मोटोकॉर्प का मुनाफा 14% बढ़ेगा!

आज बाजार की नजर हीरो मोटोकॉर्प के नतीजों पर रहने वाली है। आवाज़ अनुमान के मुताबिक हीरो मोटो के मुनाफे और आय में अच्छी बढ़त देखने को मिलेगी।

सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में हीरो मोटो का मुनाफा 14 फीसदी बढ़कर 624 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में हीरो मोटो का मुनाफा 549 करोड़ रुपये रहा था।

आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में हीरो मोटो की आय 15 फीसदी बढ़कर 7058 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में हीरो मोटो की आय 6159.5 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें