Get App

हेक्सावेयर के मुनाफे में 1.5% की बढ़ोतरी

साल 2014 की चौथी तिमाही में हेक्सावेयर की डॉलर आय 4.1 फीसदी बढ़कर 11.45 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2015 पर 9:38 AM
हेक्सावेयर के मुनाफे में 1.5% की बढ़ोतरी

साल 2014 की चौथी तिमाही में हेक्सावेयर का मुनाफा 1.5 फीसदी बढ़कर 87.3 करोड़ रुपये हो गया है। साल 2013 की चौथी तिमाही में हेक्सावेयर का मुनाफा 86 करोड़ रुपये रहा था।

साल 2014 की चौथी तिमाही में हेक्सावेयर की डॉलर आय 4.1 फीसदी बढ़कर 11.45 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई है। साल 2013 की चौथी तिमाही में हेक्सावेयर की डॉलर आय 11 करोड़ डॉलर रही थी।

साल 2014 की चौथी तिमाही में हेक्सावेयर की रुपये में आय 6.1 फीसदी बढ़कर 711.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। साल 2013 की चौथी तिमाही में हेक्सावेयर की रुपये में आय 670.6 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में हेक्सावेयर का एबिट 109.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 130.5 करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में हेक्सावेयर का एबिट मार्जिन 16.4 फीसदी से बढ़कर 18.3 फीसदी रहा।

चौथी तिमाही में हेक्सावेयर का फॉरेक्स घाटा 14.8 करोड़ रुपये रहा और चौथी तिमाही में 6.6 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है। हेक्सावेयर के मुताबिक 31 दिसंबर 2014 तक एट्रिएशन रेट 14.1 फीसदी रही और चौथी तिमाही में कंपनी ने 10 नए क्लाइंट जोड़े हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें