सिटी बैंक टेक्नोलॉजी में बड़े बदलाव के लिए 1 अरब डॉलर का कॉन्ट्रेक्ट देने की तैयारी में है जिसके तहत मोबेलिटी, बिग डेटा और एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में बदलाव किए जाएंगे। कॉन्ट्रैक्ट को 6 भागों में बांटा जाएगा और इन्हे अलग-अलग आईटी कंपनियों को दिया जाएगा। कॉन्ट्रेक्ट के लिए बोली लगाने वालों में टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो और एचसीएल टेक जैसी कंपनियां शामिल हो सकती हैं। कॉन्ट्रेक्ट के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया जनवरी 2017 से शुरू होगी।