1 सितंबर से इंडिगो की 9 नई फ्लाइट शुरू

ये फ्लाइट्स दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बंगलुरु, अहमदाबाद, गोवा, लखनऊ, पुणे और वाराणसी के बीच उड़ान भरेंगी।

अपडेटेड Sep 02, 2015 पर 9:42 AM

लो कॉस्ट एयरलाइन्स इंडिगो ने 9 नई फ्लाइट्स शुरू कर दी हैं। ये फ्लाइट्स दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बंगलुरु, अहमदाबाद, गोवा, लखनऊ, पुणे और वाराणसी के बीच उड़ान भरेंगी। इनमें पहली बार वाराणसी से मुंबई हो कर गोवा की फ्लाइट और कोलकाता और वाराणसी की नॉन-स्टॉप डेली फ्लाइट भी शामिल है।

कंपनी का कहना है कि टूरिज्म में आ रही तेजी को देखते हुए ये फ्लाइट शुरु की गई हैं। इसके साथ ही इंडिगो अब रोजाना 674 डेली फ्लाइट ऑपरेट करने लगेगा जो 38 डेस्टिनेशंस को एक दूसरे से जोड़ती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।