अगर आपके पास टाटा स्काई है तो आपको अगले 7 दिन सारे न्यूज चैनल फ्री देखने को मिलेंगे। कंपनी के मुताबिक चुनाव की हर खबर दर्शक देखे इसलिए टाटा स्काई ने ये कदम उठाया है। टाटा स्काई के इस ऑफर के जरिए इस हफ्ते दर्शक 65 न्यूज चैनल फ्री देख सकेंगे। इस ऑफर में 13 अंग्रेजी, 18 हिंदी और 38 प्रादेशिक भाषा के चैनल होंगे। कंपनी के मुताबिक ये न्यूज चैनल सभी ग्राहकों को मुफ्त में मिलेंगे।
