Get App

10 सितंबर को लॉन्च होगी महिंद्रा टीयूवी 3ओओ

महिंद्रा एंड महिंद्रा जल्द ही कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में धमाल मचाने जा रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 27, 2015 पर 5:23 PM
10 सितंबर को लॉन्च होगी महिंद्रा टीयूवी 3ओओ

महिंद्रा एंड महिंद्रा जल्द ही कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में धमाल मचाने जा रही है। क्योंकि कंपनी अपनी आने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी टीयूवी 3ओओ को 10 सितंबर को लॉन्च करने जा रही है। टीयूवी यानी टफ यूटिलिटी व्हीकल नाम के पीछे कंपनी का तर्क है कि इसका डिजाइन बैटल टैंक से इंस्पायर्ड है।

कंपनी इसे नये फ्लेटफॉर्म पर बना रही है, जो साइज के मामले में 4 मीटर से छोटी होगी। इसमें एडवांस एमहॉक इंजन होगा। कंपनी इसे चाकन प्लांट में बनाएगी। और हम आपको बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा के बेड़े में टीयूवी 3ओओ लॉन्च होने के बाद आठवीं एसयूवी होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें