फ्लिपकार्ट में निवेश की वैल्यू 15% घटी

फंड जुटाने की जद्दोजहद मे लगी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के वैल्युएशन में काफी कमी आई है।

अपडेटेड Apr 18, 2016 पर 11:02 AM

फंड जुटाने की जद्दोजहद मे लगी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के वैल्युएशन में काफी कमी आई है। कंपनी का वैल्युएशन 2 साल में 15 अरब डॉलर से घटकर 11 अरब डॉलर पर आ गया है। इन्वेस्टमेंट फर्म टी रोवे प्राइस ने अमेरिकी मार्केट रेगुलेटर को जो जानकारी दी है, उससे इस बात का खुलासा हुआ।

टी रोवे प्राइस ने फ्लिपकार्ट में अपने निवेश की वैल्यू 15 फीसदी घटा दी है। दिसंबर तिमाही में कंपनी के शेयर की कीमत 142.26 डॉलर आंकी गई थी जो मार्च में घटकर 120.69 डॉलर रह गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।