भारत में आइफोन 6 के दीवानों के लिए अच्छी खबर है। भारत में आइफोन 6 और आइफोन 6 प्लस 17 अक्टूबर से मिलने लगेंगे। कंपनी ने भारत में आइफोन के दोनों नए मॉडल की कीमत का एलान कर दिया है। भारत में 16 जीबी आइफोन 6 की कीमत 53,500 रुपये रखी गई है। आइफोन 6 के 64 जीबी वर्जन के लिए आपको 62,500 रुपये और 128 जीबी वर्जन के लिए 71,500 रुपये खर्च करने होंगे। आइफोन 6 प्लस की कीमत ज्यादा रखी गई है। भारत में 16 जीबी आइफोन 6 प्लस आपको 62,500 रुपये में मिलेगा। 64 जीबी वर्जन के लिए आपको 71,500 रुपये खर्च करने होंगे आइफोन 6 प्लस का 128 जीबी वर्जन आपको 80,500 रुपये में मिलेगा।