वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा 18.5 फीसदी बढ़कर 448 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा 378.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की ब्याज आय 26.5 फीसदी बढ़कर 822 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की ब्याज आय 649.8 करोड़ रुपये रही थी। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के बोर्ड ने 5.5 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का प्रस्ताव दिया है।
साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का टैक्स खर्च 197.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 246.2 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की प्रोविजनिंग/राइट-ऑफ 10.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 37.6 करोड़ रुपये रही है, जबकि तीसरी तिमाही में प्रोविजनिंग/राइट-ऑफ 34.4 करोड़ रुपये रही थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।