19 मार्च को लॉन्च होगी 5 बनेली बाइक

इटली की दोपहिया कंपनी बनेली 19 मार्च को देश में 5 बाइक लॉन्च करेगी।

अपडेटेड Mar 07, 2015 पर 3:17 PM

केटीएम हार्ले डेविडसन और दुकाटी जैसी बाइकों को टक्कर देने के लिए इटली की दोपहिया कंपनी बनेली 19 मार्च को देश में 5 बाइक लॉन्च करेगी। बनेली बाइक को भारत में डीएसके मोटो व्हील्स असेम्बल करके बेचेगी। और इन 5 बाइकों में बीएन302, बीएन600i, बीएन600जीटी, टीएनटी899 और टीएनटी1130 शामिल है।

कंपनी का कहना है कि देश में डीलर नेटवर्क तैयार हो चुके हैं। और 10 मार्च से इसकी बुकिंग भी स्टार्ट हो जाएगी। माना जा रहा है कि बनेली की एंट्री लेवल बाइक बीएन302 की कीमत 3 लाख रुपये से शुरू होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।