पेटीएम ने मोबाइल स्टोर के साथ मिलकर 2 घंटे में मोबाइल डिलीवरी सेवा लॉन्च की है। ऑफलाइन खरीदारी और ऑनलाइन खरीदारी करनें में जो वक्त लगता है उसको कम करने के मकसद से ये ज्वाइंट सर्विस शुरू की गई। ये पहल एफईडी यानि फासेस्ट एक्सपर्ट डिलीवरी के नाम से जानी जाएगी। इसके तहत ग्राहक पेटीएम के जरिए अपनी पसंद का मोबाइल खरीद का ऑर्डर दे सकता है और मोबाइल स्टोर इसे ग्राहक तक पहुंचाएगा। इसके साथ ही ग्राहक को एक्सपर्ट राय भी डिवाइस पर तुरंत मिल सकेगी।