एयरएशिया के सस्ते टिकट स्कीम को जोरदार रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी ने 2 दिनों में ही 25000 टिकट बेच डाले हैं। एयर एशिया का ऑफर बंगलुरू-गोवा और बंगलुरू-चेन्नई ऑफर के लिए है। एयरलाइन के मुताबिक 12 जून को बंगलुरू-गोवा वाली पहली उड़ान के टिकट बुकिंग खुलने के 10 मिनट के अंदर ही बिक गए थे।
