मारुति ने अपने एक्सपोर्ट को बढ़ाने के लिए आक्रामक रणनीति अख्तियार कर ली है। मारुति की बलेनो की इस साल यूरोप में एंट्री होगी। कंपनी इसी महीने से बलेनो कार को यूरोप एक्सपोर्ट करना शुरू कर देगी। 2 साल में ये पहली बार है जब कंपनी यूरोप का रुख कर रही है। इससे पहले मारुति ए-स्टार कार को यूरोप एक्सपोर्ट करती थी लेकिन इसे फरवरी 2014 में बंद कर दिया गया था। पहले यूरोप मारुति का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन था। इसके अलावा बलेनो को जापान भी एक्सपोर्ट किया जाएगा।
