29 जुलाई को लॉन्च होगा माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 10

29 जुलाई को माइक्रोसॉफ्ट अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 10 को लॉन्च करेगी।

अपडेटेड Jun 02, 2015 पर 10:39 AM

29 जुलाई को माइक्रोसॉफ्ट अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 10 को लॉन्च करेगी। ये लॉन्च एक साथ दुनिया के 190 देशों में होगा। साथ ही, जो लोग पहले से विंडोज 7 या विंडोज 8.1 इस्तेमाल कर रहे हैं, वो विंडोज 10 में फ्री में अपग्रेड कर पाएंगे। माइक्रोसोफ्ट के मुताबिक विंडोज 10 को पूरी दुनिया से करीब 40 लाख लोगों के फीडबैक के बाद डेवलप किया गया है।

माइक्रोसॉफ्ट के हर डिवाइस, फिर चाहे वो डेस्कटॉप हो या स्मार्टफोन या फिर एक्सबॉक्स कंसोल, पर विंडोज 10 काम करेगा। ये सुविधा माइक्रोसॉफ्ट अब तक नहीं दे रही थी। साथ ही, विंडोज 10 में इंटरनेट एक्सप्लोरर के बजाए अपना नया ब्राउजर एज उपलब्ध कराएगी। कंपनी का दावा है कि विंडोज 10 अब तक का सबसे सिक्योर प्लेटफॉर्म देगा, साथ ही इसमें मुफ्त एंटी वायरस प्रोटेक्शन भी मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।