Get App

35% ग्रोथ की उम्मीद: मैग्मा फिनकॉर्प

अतुल बंसल ने कहा कि अच्छे मॉनसून से आगे कंपनी के कारोबार में करीब 35 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 13, 2016 पर 3:24 PM
35% ग्रोथ की उम्मीद: मैग्मा फिनकॉर्प

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में मैग्मा फिनकॉर्प का मुनाफा 21.9 फीसदी बढ़कर 66 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में मैग्मा फिनकॉर्प का मुनाफा 54.1 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में मैग्मा फिनकॉर्प की ब्याज आय 7.4 फीसदी बढ़कर 333.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में मैग्मा फिनकॉर्प की ब्याज आय 310.2 करोड़ रुपये रही थी।

मैग्मा फिनकॉर्प के नतीजों पर बात करते हुए कंपनी के सीएफओ अतुल बंसल ने कहा कि अगर तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी का एनपीए सपाट रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार सिंचाई, कृषि, इंफ्रा, नरेगा पर अपना खर्च बढ़ा रही है जिससे आगे कंपनी को फायदा होगा और उसकी लोन बुक में बढ़ोतरी होगी। कंपनी को इस बार अच्छे मॉनसून का भी फायदा मिलेगा। अच्छे मॉनसून से आगे कंपनी के कारोबार में करीब 35 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद है। 

वीडियो देखें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें